• Thu. Oct 8th, 2026

चट्टी बरियातू दक्षिणी कोयला परियोजना के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग, राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल

admin's avatar

Byadmin

Oct 8, 2026
crescent ad

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

केरेडारी। 24 जुलाई 2026 को कोयला मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी गजट/राजपत्र में प्रस्तावित चट्टी बरियातू दक्षिणी कोयला खनन परियोजना को लेकर केरेडारी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की जनता, प्रभावित ग्रामीणों एवं रैयतों की चिंताओं और समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना से क्षेत्र के ग्रामीणों के समक्ष विस्थापन और जमीन संबंधी गंभीर आशंकाएं उत्पन्न हो रही हैं। इस दौरान प्रभावित ग्रामीणों और रैयतों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को महामहिम के समक्ष रखते हुए परियोजना से संबंधित प्रस्ताव को रद्द करने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इस मामले में मुख्यमंत्री सहित भारत सरकार के संबंधित कोयला मंत्रालय एवं सक्षम प्राधिकार को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पहल करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमोद कुमार साहू, प्रेम रंजन पासवान, प्रीतम सिंह, सुरेश साव, शंकर साहा एवं तापेश्वर साव शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्षेत्र की जनता के हित और जमीन की सुरक्षा के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *