• Mon. Aug 3rd, 2026

चक्रधरपुर में भटकती मिली 17 वर्षीय नाबालिग बालिका, सुरक्षित पहुंचाया गया बाल कल्याण समिति

admin's avatar

Byadmin

Aug 3, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत भारत भवन चौक के समीप एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका भटकती हुई पाई गई। बालिका खूंटपानी प्रखंड की मटकमबेड़ा पंचायत स्थित ऊपर लोटा गांव की निवासी बताई गई, जो पिछले तीन दिनों से इधर-उधर भटक रही थी।

 

स्थानीय लोगों द्वारा अधिकार मित्र श्वेता रवानी को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही श्वेता रवानी मौके पर पहुंचीं और बालिका से पूछताछ की। इसके बाद बालिका को सुरक्षा की दृष्टि से सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया।

 

मामले की जानकारी जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं बाल कल्याण समिति को दी गई। समन्वय स्थापित करते हुए चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर कन्हैया पांडे ने बालिका को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु अपने संरक्षण में लिया।

 

इस पूरी प्रक्रिया में पीएलवी श्वेता रवानी एवं रीना प्रधान का सराहनीय सहयोग रहा। अधिकारियों ने बताया कि बालिका की सुरक्षा और उसके परिवार से संपर्क स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *