• Fri. Apr 10th, 2026

चक्रधरपुर में दूसरे सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगी एक छत के नीचे हर सुविधा

admin's avatar

Byadmin

Apr 10, 2026
crescent ad

 

 

चक्रधरपुर : जिले में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज चक्रधरपुर में दूसरे सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन जिला उपायुक्त श्री चंदन कुमार द्वारा किया गया। इससे पहले जिले में एक सखी वन स्टॉप सेंटर चाईबासा में संचालित था।

दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाली पीड़ित महिलाओं तक सहायता पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चक्रधरपुर में इस नए सेंटर की स्वीकृति दी गई है। इस सेंटर के माध्यम से हिंसा या मानसिक उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा, मनोसामाजिक परामर्श, पुलिस सहायता, आकस्मिक मदद तथा पांच दिनों का अस्थायी आश्रय निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत घरेलू हिंसा, मारपीट, एसिड अटैक, यौन शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बलात्कार, अपहरण, साइबर अपराध और मानव तस्करी जैसी घटनाओं से प्रभावित महिलाएं सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

महिलाओं की मदद के लिए 24×7 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध हैं। किसी भी आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन-181 एवं चाइल्डलाइन-1098 पर संपर्क किया जा सकता है।

उद्घाटन कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट चक्रधरपुर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित सखी वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी एवं सेविकाएं उपस्थित रहीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *