

चक्रधरपुर: आज अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर की निर्वाचित कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल उपाध्यक्ष हाजी एकराम हुसैन साहब के नेतृत्व में चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) से शिष्टाचार मुलाकात किया एवं सामाजिक समन्वय, शांति व्यवस्था तथा जनसहयोग से संबंधित मांग पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में सचिव बैरम खान, उप सचिव सद्दाम हुसैन, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, हाजी मोईन साहब, मोहम्मद नाईम, तरीक सुल्तान, मोहम्मद हलीम सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान चक्रधरपुर क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द, पर्व–त्योहारों में शांति व्यवस्था तथा पुलिस–जन सहयोग को और मजबूत बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई।
अंजुमन इस्लामिया की ओर से कहा गया कि चक्रधरपुर हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब एवं आपसी सद्भाव का क्षेत्र रहा है। थाना प्रशासन एवं अनुमंडल प्रशासन द्वारा पर्व–त्योहारों में आयोजित शांति समिति की बैठकें सामाजिक समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। संस्था ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे और प्रभावी बनाए जाने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई, युवाओं के बीच जागरूकता अभियान, महिला सुरक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती तथा पुलिस–जन संवाद को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
SDPO महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक समन्वय बनाए रखने हेतु सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
अंत में अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर की ओर से प्रशासन एवं पुलिस विभाग को हर सकारात्मक कार्य में सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
