• Thu. Aug 13th, 2026

चक्रधरपुर के कार्मेल स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

admin's avatar

Byadmin

Aug 13, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के आदेशानुसार गुरुवार को चक्रधरपुर स्थित कार्मेल स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की संरचना, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही मिशन वात्सल्य के तहत संचालित फोस्टर एंड स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई।

कार्यक्रम में बच्चों को आपातकालीन एवं सहायता सेवाओं से संबंधित टोल फ्री नंबर 1098, 112 एवं 15100 के बारे में अवगत कराया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सरिता निर्मला मीज सहित एंजेला इक्का, किरण जोजो, एरिका बा, गणेश महतो, रोहित महतो, अमीता बरला, अविनाश पुर्ती, अमित मुंडू एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

शिविर के अंत में विद्यार्थियों के बीच विधिक जागरूकता से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में अधिकार मित्र श्वेता रवानी, राजशेखर रवानी, रीना प्रधान एवं एलएडीसी (LADC) के अधिवक्ता रत्नेश कुमार भी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *