• Sat. Oct 4th, 2025

घाटशिला प्रखंड के जिला संख्या 15 का परिणाम आज आ जाएगा,

BySubhasish Kumar

May 18, 2022

जमशेदपुर  घाटशिला   त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना के दूसरे दिन घाटशिला प्रखंड के जिला संख्या(अंश) 15 का परिणाम आज आ जाएगा। सुबह 12 बजे के बीच यह परिणाम आने की संभावना है। अंश 15 के मात्र एक पंचायत बनकाटी के मतों की गिनती शेष है। जिसके मतों की गिनती आज शुरू हो गई है। मतदानकर्मी बनकाटी के मतों की गिनती कर रहे है। जिप अंश 15 में सुभाष सिंह व दुर्गा चरण मुर्मू के बीच कांटे की टक्कर है। अंश 15 के जिप उमीदवार सुभाष सिंह को मंगलवार अंतिम मतदान गिनती तक 5916 मत मिले थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दुर्गा चरण मुर्मू को 3202 मत मिले। इसमें हेंदलजुड़ी व बनकाटी पंचायत के मत जोड़ना बाकि है। बनकाटी पंचायत के मतों गिनती पूरी होते ही जिला परिषद अंश 15 की स्थिति सपष्ट हो जाएगी। किसके सर पर जिप अंश 15 का ताज सजेगा यह फैसला हो जाएगा। मंगलवार को ही जिप अंश 15 का परिणाम आना था। लेकिन मतों की गिनती में रात हो जाने के कारण 8 बजे के बाद गिनती के कार्यों को रोक दिया गया। इसके कारण अब फैसला आज बुधवार को होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *