• Mon. Feb 16th, 2026

गड़ेरिया तालाब में तैरता मिला शव इलाके में फैली सनसनी

admin's avatar

Byadmin

Jul 12, 2025

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ।केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदजोड़ा के गड़ेडिया स्थित तालाब मे एक लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति का पानी मे तैरता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतक का पहचान पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 नंबर गोपालीचक निवासी कमल सोरेन का बताया जा रहा है. शव के पास मृतक का एक साईकिल देकची व मछली पकड़ने वाला जाल मिला है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक मछली पकड़ने के लिए तालाब में गया होगा और गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई होगी।तालाब में शव मिलने की सूचना पाकर केंदुआडीह पुलिस सदलबल घटनास्थल पहुंच मृतक का शव को अपने कब्जे में कर अन्त्य परीक्षण के लिए एसएनएमएमएच धनबाद भेज घटना की जांच में जुट गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *