• Fri. Aug 28th, 2026

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में वृक्षाबंधन: पेड़ों को राखी बांधकर लिया रक्षा का संकल्प

admin's avatar

Byadmin

Aug 28, 2026
crescent ad

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया,में छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा और सराहनीय संदेश दिया है।

छात्राओं ने पेड़ों को तिलक लगाया और उन्हें अपना रक्षक व भाई मानकर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा।

स्कूल में आयोजित इस खास अभियान “वृक्षाबंधन” प्रकृति की रक्षा का संकल्प: छात्राओं ने स्कूल परिसर में पेड़ों को राखी बांधी। उन्होंने प्रतिज्ञा ली कि वे न केवल नए पौधे लगाएंगे, बल्कि बड़े होने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती चांदनी त्रिगुणायत ने बच्चों को हमारे जीवन में पेड़ों की अहमियत बताते हुए छात्राओं की इस पहल की सराहना की।निदेशक डॉ खालिद ने कहा कि सही मायने में पेड़ ही हमारे सबसे बड़े रक्षक हैं और इन्हें सहेज कर रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *