• Sat. May 16th, 2026

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में दो दिवसीय समर कैंप संपन्न, बच्चों ने दिखाया उत्साह

admin's avatar

Byadmin

May 16, 2026
crescent ad

 

Global School of India में दिनांक 15 एवं 16 मई को कक्षा नर्सरी से 11वी तक के विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया गया। इस समर कैंप में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, नृत्य, संगीत, खेल-कूद, योग एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जैसी कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना था।

विद्यालय के निदेशक डॉ. खालिद सर एवं प्राचार्य चाॅंदनीत्रिगुणायत ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की सराहना की।

समर कैंप का वातावरण उत्साह, आनंद एवं सीखने की नई ऊर्जा से भरपूर रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *