• Sat. Sep 5th, 2026

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन, प्रबंधन ने शिक्षकों को किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Sep 5, 2026
crescent ad

 

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में आज शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें स्वागत गीत, समूह नृत्य, कविता पाठ और शिक्षकों के महत्व पर आधारित लघु नाटिका शामिल थी।शिक्षकों के लिए तरह-तरह के खेल का विशेष आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान रहा। प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षकों को उनके समर्पण, निष्ठा और उत्कृष्ट योगदान के लिए उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. खालिद ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक ही विद्यालय की आत्मा हैं और उनके बिना शिक्षा की कल्पना अधूरी है।” विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. निकहत परवीन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सफल बनाया।

प्रधानाचार्या सी. त्रिगुणायत ने अपने संबोधन में सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी और इस स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने छात्रों द्वारा किए गए सुंदर आयोजन की जमकर सराहना की।

अंत में छात्र परिषद ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *