• Sun. Feb 15th, 2026

ग्रामीण मेहनत की मिसाल: पिंटू कुमार की सफलता से गांव में खुशी की लहर

admin's avatar

Byadmin

Aug 6, 2025

 

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद (बिहार), 6 अगस्त — जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिहर उरदाना, वार्ड संख्या-04 निवासी पिंटू कुमार ने मुंबई सेंट्रल रेलवे में टेक्नीशियन पद पर चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। उनकी नियुक्ति 6 अगस्त 2025 को हुई है।

पिंटू कुमार, पूर्व वार्ड सदस्य रामाशीष पासवान एवं मकुंत देवी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय मध्य विद्यालय, झरी से प्राप्त की थी। शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे पिंटू ने कठिन परिश्रम और लगन से यह उपलब्धि हासिल की, जिससे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पिंटू के बड़े भाई मंटू कुमार वर्तमान में वार्ड सदस्य हैं, वहीं उनकी भाभी बबीता देवी मनरेगा मेट के पद पर कार्यरत हैं। पिंटू कुमार की इस सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। ग्रामवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से भी कड़ी मेहनत और समर्पण से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *