• Sun. Feb 15th, 2026

गोविंदपुर के दुर्गा मंदिर में गुरु नानक जयंती पर जागरण का आयोजन; गुप्ता परिवार ने किया सम्मान, जॉली छाबड़ा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

admin's avatar

Byadmin

Nov 5, 2025

 

 

गोविंदपुर (संवाददाता: उज्जवल कुमार मंडल): गोविंदपुर ऊपर बाजार स्थित श्री श्री दुर्गा मंदिर में गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर गुप्ता परिवार द्वारा एक भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में गुप्ता परिवार के सभी सदस्यों – गार्जियन, उनके पुत्रों, पुत्रवधुओं, बेटियों और नातियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। गुप्ता परिवार ने जागरण के लिए आए सभी लोगों का भरपूर सम्मान किया।

जॉली छाबड़ा ने किया संचालन:

जागरण का संचालन प्रसिद्ध गायक जॉली छाबड़ा जी ने किया। जॉली छाबड़ा और उनके पूरे दल को दुर्गा मंदिर से लेकर जागरण स्थल तक जोत (पवित्र ज्योति) लाया गया।

 

जॉली छाबड़ा के भक्ति गानों पर पूरा महफ़िल झूम उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित हुए और सभी ने मिलकर भक्ति संगीत का आनंद लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *