• Fri. Sep 4th, 2026

गोविंदपुर के ऐतिहासिक रास मंदिर में भव्य आयोजन, 100 साल पुराने मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

admin's avatar

Byadmin

Sep 4, 2026
crescent ad

धनबाद। गोविंदपुर स्थित ऐतिहासिक रास मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। करीब 100 वर्ष पुराने इस प्राचीन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे वातावरण में भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नंदू अग्रवाल, अखिल भारतीय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल एवं गोविंदपुर के डॉ. विश्वकर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन के बाद मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान एवं विशेष आयोजन संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोगों ने प्राचीन रास मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *