• Sat. May 9th, 2026

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती पर विशेष आयोजन

admin's avatar

Byadmin

May 9, 2026
crescent ad

 

चाईबासा, 9 मई 2026: स्थानीय सूरजमल जैन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, चाईबासा में विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान विभूति रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव टैगोर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर संस्कृत शिक्षक जयंत कुमार पंडा द्वारा वैदिक हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। वरिष्ठ शिक्षक चंद्रशेखर ने अपने संबोधन में टैगोर जी के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं उनके साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक महान कवि ही नहीं, बल्कि मानवता, प्रकृति और शिक्षा के सच्चे उपासक थे। उनके द्वारा रचित जन गण मन आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाता है। अंग्रेजी शिक्षक त्रिदेव विश्वास ने इस अवसर पर एक मधुर गीत की प्रस्तुति की। शिक्षिका सुवर्णा घोष ने टैगोर जी की जीवन यात्रा का संक्षिप्त वर्णन किया।

इस अवसर पर बच्चियों द्वारा भी एक मधुर बंगाली गीत की प्रस्तुति की गई। टैगोर जी की कविताओं का सस्वर पाठ किया गया तथा उनके जीवन और विचारों पर आधारित प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *