• Tue. Oct 6th, 2026

गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, डीवीसी सप्लाई मजदूर गंभीर

admin's avatar

Byadmin

Oct 6, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

कंचकीरो से बोकारो थर्मल आने के दौरान नया बस्ती के समीप क्रेशर के पास मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में निशन हाट निवासी 55 वर्षीय नागेश्वर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। नागेश्वर महतो डीवीसी में सप्लाई मजदूर के रूप में कार्यरत हैं तथा हिंद किसान मजदूर यूनियन से जुड़े हुए हैं।

घटना शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, घायल नागेश्वर महतो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *