• Fri. Feb 13th, 2026

गणतंत्र दिवस पर फलक मेरिडियन स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

admin's avatar

Byadmin

Jan 26, 2026

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत खजूरी टिका स्थित फलक मेरिडियन प्राइवेट स्कूल परिसर में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मोहम्मद जब्बार हुसैन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिसमें उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने पूरे श्रद्धा भाव से भाग लेकर देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। इसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने वक्तव्यों में भारत के संविधान की महत्ता, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान, तथा देश की एकता और अखंडता पर प्रकाश डाला।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे और तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र, समानता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने छात्रों से संविधान के आदर्शों का पालन करने, देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और एक सच्चा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं, जिनके कंधों पर देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल रौशन फिर्दौस, शिक्षक उत्तम कुमार, सुमन कुमारी, प्रियंका कुमारी, फरहत अफजा, प्रवीण कुमार, गुलनाज बानो, हनीन फिर्दौस, महमुदा खातुन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। समारोह ने सभी उपस्थित लोगों के दिलों में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *