• Fri. Apr 10th, 2026

गजना महोत्सव के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा उत्साह, विजेताओं को किया गया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Apr 10, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ गजना धाम परिसर में आयोजित गजना महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह तथा टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जूनियर बालिका वर्ग में कन्या मध्य विद्यालय नवीनगर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मध्य विद्यालय बैरिया की टीम उपविजेता रही। वहीं जूनियर बालक वर्ग में मध्य विद्यालय दोसमा की टीम विजेता बनी, जबकि मध्य विद्यालय मुंगिया की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत, फुर्ती और रणनीति का बेहतरीन परिचय दिया। एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा।खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे,

जिससे पूरे महोत्सव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।कार्यक्रम के दौरान शिक्षक इंदल कुमार सिंह, अर्पणा कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गजना महोत्सव के इस आयोजन ने न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि खेल के प्रति युवाओं में उत्साह और जागरूकता भी बढ़ाई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *