
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के गजना माता धाम परिसर में आगामी 19 मार्च 2026 को हिन्दू नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) के अवसर पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन गजना धाम न्यास समिति, गजना के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी का विषय “वर्ष प्रतिपदा : प्रकृति, संस्कृति और चेतना के नवजागरण का प्रतीक है” रखा गया है। इसमें विद्वान वक्ता हिन्दू नववर्ष के महत्व, भारतीय संस्कृति, प्रकृति और समाज में इसके प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी, जिसमें जिले के नामचीन कलाकारों द्वारा भक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं समारोह के दौरान विभिन्न महोत्सवों से जुड़े दो-दो सक्रिय सदस्यों तथा कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

गजना धाम न्यास समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के लोगों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
