
पहली समस्या वायु प्रदूषण

वार्ड नंबर 09 के नए पार्षदों के सामने सबसे बड़ी चुनौती वायु प्रदूषण की होगी। विशेष रूप से आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा उड़ाई जा रही धूल-मिट्टी से आम जनता को राहत दिलाना एक गंभीर और बड़ी चुनौती साबित होगी। क्षेत्र मे आउटसोर्सिंग कंपनियो के द्वारा ओपी डंप के कारण उठते धुलकण से ना केवल बुढे बुजुर्ग परेशान है अपीतु बच्चो भी इसकी जद्द मे आ रहे है

दुसरी समस्या – युवाओं के भविष्य से जुड़ा नेहरू पार्क
क्षेत्र की दुसरी मुख्य समस्या युवाओं के भविष्य से जुड़ी हुई है। युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण नेहरू पार्क वर्तमान में मात्र कुछ मीटर के दायरे में ही सिमट कर रह गया है। यह पार्क क्षेत्र के उन युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है, जो प्रतिदिन यहाँ दौड़ एवं व्यायाम कर प्रतियोगी परीक्षाओं तथा शारीरिक दक्षता से जुड़ी भर्तियों की तैयारी करते हैं। पार्क का क्षेत्रफल सीमित होने के कारण युवाओं को उचित स्थान नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें अभ्यास में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पर्याप्त स्थान के अभाव में अनेक युवा मजबूरीवश अभ्यास से वंचित रह जाते हैं, जिससे उनके भविष्य निर्माण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यदि नेहरू पार्क का विस्तार किया जाए एवं उसमें आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाए, तो यह क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सशक्त आधार बन सकता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
तीसरी समस्या महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित
क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में से तिसरी सबसे गंभीर समस्या महिलाओं की सुरक्षा को लेकर है। वर्तमान समय में रात्रि के समय महिलाओं का घर से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं रह गया है। क्षेत्र में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं अथवा पूरी तरह से बंद हैं, जिसके कारण गलियाँ अत्यंत अंधेरी रहती हैं। इन अंधेरी गलियों का फायदा उठाकर मनचले युवक सड़कों के किनारे अड्डेबाज़ी करते हुए नजर आते हैं जिससे असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है। इस प्रकार की स्थिति न केवल महिलाओं की स्वतंत्र आवाजाही में बाधा उत्पन्न करती है, बल्कि सामाजिक वातावरण को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
