• Tue. Jan 20th, 2026

कौलेश्वर गंझु ने निजी खर्च से चरका पत्थर व डुमरबेडा में 100 जरूरतमंद लोगों के बीच किया कंबल वितरण।

Byadmin

Jan 19, 2026

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत आंगो पंचायत स्थित चरका पत्थर व डुमरबेडा में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह समाजसेवी कौलेश्वर गंझु ने वृद्ध महिला पुरुष जरूरतमंद लोगों के बीच सोमवार को अपने निजी खर्चे से100 कंबल का वितरण कर पुण्य का कार्य किया।

इससे पूर्व रविवार को उरेज कॉलोनी में 100 कंबल वितरण किया गया था।वहीं कंबल वितरण अलग-अलग पांच चरणों में कुल 500 कंबल वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

कौलेश्वर गंझु ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है पांच चरणों में कुल 500 कंबल वितरण किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव कोलेश्वर गंझु, जागेश्वर गंझु, एतवा गंझु,श्याम ठाकुर ,शिवनाथ गंझु, पूर्व उप मुखिया रमन गंझु, के अलावा अन्य शामिल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *