• Mon. Feb 16th, 2026

कोयला माफियाओं ने अर्लगड़िया बस्ती में उतारा पोकलेन मशीन,अब होगी कोयले की अवैध खनन  

admin's avatar

Byadmin

Jul 17, 2025

 

पुटकी।भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की पीबी एरिया क्षेत्रीय कार्यालय के पीछे महज 500 मीटर की दूरी पर अर्लगड़िया बस्ती स्थित काली मंदिर के नीचे अवैध खनन को लेकर कोयला माफियाओं ने लगभग 50 फिट गहराई में पोकलेन मशीन उतार खनन की योजना बनाई जा रही है। सूत्र बताते है

काली मंदिर के नीचे बीसीसीएल द्वारा एक भूमिगत खदान संचालित थी जिसे बंद के उपरांत उक्त स्थल में 35 वर्ष पूर्व उत्खनन परियोजना संचालन कर कोयले की निकासी की जा रही थी कि स्थानीय रैयतों की जमीन के बदले नियोजन और मुआवजा को लेकर काफी समय से उत्खनन बंद है।

जिसे वर्तमान समय मे कोयला माफियाओं ने स्थानीय प्रशासन, बीसीसीएल प्रबंधन तथा सीआईएसएफ के सांठगांठ से पासिंग लेकर कोयला खनन स्थल पर पोकलेन मशीन उतार भूमि समतलीकरण की जा रही है।

एवं अवैध कोयले की ढुलाई के लिए जंगल झड़ियों को काट वाहनों के आवागमन के रास्ते बनाने बनाए जा रहे है।जहां अब एकमात्र कोयला का उत्पादन होनाऔर उसकी तस्करी बाकी है।उसके लिए कोयला माफियाओं ने काली मंदिर के समीप अपने आदमी भी तैनात कर रखे है जो सुबह शाम पहरेदारी की ड्यूटी पर लगे रहते है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *