
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

केरेडारी प्रखंड के गार्री कला पंचायत में सांसद सारथी संग ने भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर होली की खुशियाँ साझा कीं।

इस अवसर पर महेंद्र सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और लोगों के बीच आपसी प्रेम और विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए मिल-जुलकर काम करने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में केरेडारी मंडल के सभी सांसद सारथी, उपस्थित रहे जैसे बरियातू पंचायत से सुनील कुमार ठाकुर, बेलतू पंचायत से नकुल साहब, कंडावर पंचायत से अशोक साव ,गार्री कला पंचायत से राजीव जी, चट्टीबारीयातू से प्रकाश गुप्ता, केरेडारी पंचायत से बहादुर राम, सलगा पंचायत से टिकट महतो, हैव पंचायत से महेंद्र महतो, पांडू पंचायत से संजय ओझा, पेटो पंचायत से नारायण यादव, मनातू पंचायत से रूपनगंज, बंगाली पंचायत से नागेश्वर महतो तथा बछड़ा पंचायत से तेजो साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह ने क्षेत्र में आपसी एकता और उत्साह का नया संदेश दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
