• Thu. Mar 5th, 2026

केंदुआडीह कोलयरी के खैरा में युवा बेरोजगार संघर्ष समिति की बैठक

admin's avatar

Byadmin

Nov 19, 2025

 

केन्दुआ:-बीसीसीएल पीबी एरिया अन्तर्गत केंदुआडीह कोलियरी के खैरा में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी के गलत नीतियों के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के तहत स्थानीय युवाओं के द्वारा गठीत युवा बेरोजगार संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को खैरा में एक आहूर्त बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता भोला पासवान ने किया।

संचालन दानीश सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में आजसु नेता जितु पासवान उपस्थित थे।श्री पासवान ने कहा की आसपास के ग्रमीण इलाको में आउटसोर्सिंग का संचालन से उड़ने वाली.धूलकण से लोग बहुत काफी परेशान हैं।ओबी कटिंग और डंपिंग के दौरान नियमित पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिससे काफी प्रदूषण फैल रही है लोगों के घरों में एक परत धूल जम गए है।

उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन ने कार्य शुभारंभ कर भूमि पूजन के समय ही स्थानीय युवाओं को कंपनी में रोजगार देने का अश्वासन दिया था। परन्तु कंपनी को यंहा आये हुए लगभग 3 माह होने को हैं पर एक भी युवा को कंपनी में अबतक नियोजन का नहीं मिला हैं।आउटसोर्सिंग कंपनी तानाशाही पर उतर आई है।

उन्होंने कहा कि यदि यह कंपनी स्थानीय युवाओं को नियोजन सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाती है, तो बाध्य हो कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।मौके पर संतोष पासवान, बजरंगी कुमार, सुनील रजवार, बिट्टू सिंह,सनी कुमार, रविंदर पासवान,राजन पासवान, नरेश यादव, बबलू पासवान, सागर सिंह,निरंजन कुमार, अमित कुमार, रितेश पाण्डेय, सूरज कुमार,गुड्डू यादव, तुलसी कुमार सूरज पासवान के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *