• Tue. May 12th, 2026

केंदुआ मुख्य मार्ग एन एच32 पर संयुक्त मोर्चा ने किया BCCL सीएमडी का पुतला दहन 

admin's avatar

Byadmin

May 12, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। केंदुआ में लगातार गैस रिसाव व भू धसान को लेकर मंगलवार को संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में केंदुआ पुल के समीप संध्या 5 बजे बीसीसीएल के सीएमडी का पुतला दहन किया गया। यह विरोध कार्यक्रम बीसीसीएल के सीएमडी की तानाशाही तथा जन विरोधी रवैया के विरुद्ध किया गया।

बीसीसीएल के सीएमडी के द्वारा समाचार पत्र में दिए गए बयान जिसमें केंदुआ की स्थिति को अत्यंत ही चिंताजनक, लगातार गैस के रिसाव एवं भूधसान से लोगों के जीवन पर खतरा मंडराने की बात कही गई है,वहीं संयुक्त मोर्चा ने एक स्वर में विरोध किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक स्वर में कहा कि बीसीसीएल, डीजीएमएस एवं सिंपल संस्थान पूरी तरह से जन विरोधी एवं संवेदनहीन हो गई है। ये एजेंसियां देश हित में कोयला निकालने की आड़ में कोयला निकालने के नियमों को ताकपर रख कर काम कर रही है, जिसका दुष्परिणाम है कि आज बीसीसीएल के कई क्षेत्र असुरक्षित तथा ऐसी स्थिति में आ गए हैं। कोलियरी क्षेत्र कि सुरक्षा तथा यहां की भूमि के अंतर्गत आग एवं गैस की स्थिति पर देश के पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम आजाद ने कहा था कि वैज्ञानिक तरीके से गैस एवं आग पर नियंत्रण लाई जा सकती है। परंतू यह दुर्भाग्य की बात है की बीसीसीएल, डीजीएमएस एवं सिंफर पूर्व राष्ट्रपति के सुझावों को आज तक नजर अंदाज करती रही है जिसका परिणाम है कि आज केंदुआ गैस एवं आग की घटना का सामना कर रही है।

मोर्चा के नेताओं ने कहा कि वह बीसीसीएल, सिमफर एवं डीजीएमएस की तानाशाही के विरुद्ध किसी भी तरह की आंदोलन के लिए तैयार हैं। आज पुतलादहन की जा रही है। आगे भी क्रमबद्ध आंदोलन की जाएगी। कार्यक्रम में, BCCL DGMS एवं simfer होश में आओ, तानाशाही एवं जनबिरोधी करवाई नहीं चलेगी, लोगों को उजड़ना बन्द करो, NH-32 को अविलंब बचाओ के जैसे- नारे लगाए गए। मौके पर भगवान दास शर्मा,किशोरी प्रसाद सिंह,राहुल गुप्ता,जितेंद्र गुप्ता,मनोहर सिंह,राजा बर्मा,सखदेव पासवान,बिरजू साहू,फरीद अंसारी,बिरेन्द्र यादव,श्रीकांत पांडेय,राजा चौधरी,राजा चौरसिया,दीपक पंडित,अनिरुद्ध मिश्रा, गणेश दास, पंकज कुमार,गुलशन कुमार के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *