
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ 19 फरवरी।केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ झरिया मार्ग से सटे स्थित चॉकलेट फैक्ट्री में रात्रि के लगभग दो बजे भीषण आग लगने से पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई।

वहीं रात्रि गस्ती कर रहे पुलिस दल के द्वारा संचालक एवं अग्नि शमन को सूचना दी गई धनबाद से अग्नि शमन सेवा दमकल के आने पर आग पर काबू पाया जा सका और आसपास के अन्य घर आग की चपेट में आने से बच गया। इस आग की घटना को लेकर फैक्ट्री संचालक भुक्तभोगी अर्जुन पाण्डे ने बताया कि आगजनी में चॉकलेट और सनपापडी बनाने के मशीन तथा कुछ कच्चे माल व अन्य सामग्री शामिल है।
जो लगभग 25 से 30 लाख के संपत्ति की क्षति होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि घर मे हमलोग कोई नही थे आग कब लगी कैसे लगी इसका मुझे कोई पता ही नही चला है और फैक्ट्री में भी रात्रि के समय कोई स्टाफ सोए अवस्था मे नही था और मौके पर दमकल पहुंच गई वरना बहुत बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
