
केंदुआ:-केन्दुआडीह थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुसुंडा क्षेत्र के गोधर में चल रहे आउटसोर्सिंग एवं लोडिंग स्थल पर अपराधियों का तांडव निरंतर जारी है। क्षेत्र में चल रहे आउटसोर्सिंग कंपनी से लेकर बड़े-बड़े ट्रांसपोर्टरो तक सभी इनके आतंक से त्राहिमाम् त्राहिमाम् कर रहे हैं।

जबकि सुरक्षा के दृश्टिकोण से लोडिंग स्थल पर सीआईएसएफ एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की ड्यूटी लगी रहती है। फिर भी इन क्षेत्रों में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है । अपराधियों के आगे सुरक्षा के सारे तंत्र मूक दर्शक बनकर अपराधियों के तांडव को देखते रहते हैं। घटना के बाद कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति होती है।

वहीं अपराधियों के मनोबल काफी चरम पर है। एवं आए दिन घटनाएं घटती है ,लेकिन उनमें से कुछ के ही उपर प्राथमिक दर्ज होता है । बाद में अपराधी जमानत पर छूट जाते हैं। बताते चले कि गोधर के काली बस्ती में बिहार के भगोड़े हार्डकोर अपराधियों का कई गैंग यहाँ शरण लेते हैं ।
जिनके ऊपर दर्जनो आपराध से जुड़े संगीन मामले दर्ज है। ताजा घटनाक्रम काली बस्ती ,नया डीह कुसुंडा सात नंबर डंप कांटा घर के समीप अपराधियों ने कोयला लोड एक हाइवा के शीशा तोड़ कर पून: पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है, इससे पूर्व भी इस तरह का घटना घट चुकी है। इस घटना से हाइवा चालक गण दहशत में हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
