• Mon. Oct 26th, 2026

कुशवाहा संघ के कुश-जयंती कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।

admin's avatar

Byadmin

Oct 26, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । साकची स्थित कुश भवन में कुशवाहा संघ जमशेदपुर के द्वारा कुश-जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर और भगवान कुश के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । इस समारोह की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवयित्री सुश्री अंकिता सिन्हा, विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध कथाकार, उपन्यासकार श्री जयनन्दन ने समाज के मेधावी बच्चों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का स्वागत जवाहर लाल सिंह ने किया और संघ की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। अपने सम्बोधन में श्री जयनन्दन ने आपसी संवाद एवं भाईचारे पर बल दिया। वहीं मुख्य अतिथि सुश्री अंकिता सिन्हा नें अपने सम्बोधन के साथ शृंगार रस और नारी शक्ति को महत्त्व देने वाली कविताओं का पाठ किया। संघ के सचिव रामकुमार सिंह ने संघ के विकास कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सह-सचिव रामानंद भक्त ने संघ के कार्यों के साथ भविष्य की आगामी रूपरेखा प्रस्तुत किया। वहीं संघ के अध्यक्ष शिवकुमार भक्त ने सभी अतिथियों एवं अपनी टीम का आभार व्यक्त करते हुए सबका धन्यवाद किया। समारोह को वर्कर्स कॉलेज के पूर्व प्राचार्य बी. एन. प्रसाद, कोल्हान विश्वविद्यालय के हिन्दी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, संघ के संरक्षक महेश प्रसाद, गोपाल प्रसाद, कोषाध्यक्ष अतुल आनंद, डॉ. टी. एन. वर्मा आदि ने संबोधित किया।

धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने किया जबकि मंच का संचालन अधिवक्ता संजय कुमार ने किया।

इस समारोह मे सभी सम्मानित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों को शाल एवं पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा वर्मा, कान्ता देवी, रामकुमार, राजकुमार प्रसाद, राहुल प्रसाद, अनिल प्रसाद, प्रभा सिन्हा, ममता सिंह, मधु माला, डॉ. उपेन्द्र प्रसाद, के. पी. सिंह, रंजीत कुशवाहा आदि की सार्थक भूमिका रही । कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने लिट्टी पार्टी का आनंद उठाया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *