• Sun. Mar 29th, 2026

कुल्टी में टीएमसी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन , दो अप्रैल को करेंगे अभिजीत घटक अपना नामांकन पत्र दाखिल

admin's avatar

Byadmin

Mar 29, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी : कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत घटक के नेतृत्व में शनिवार की देर शाम को नियामतपुर स्थित मैरेज हाल कमीॅ सम्मेलन का आयोजन किया गया और पत्रकारों को चुनाव से संबंधित कई जानकारियां दी गई।आयोजित कार्यकर्म में

बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। जहा तृणमूल कांग्रेस के निर्माण के समय के भी कई नेता मौजूद थे।

इस मौके पर तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक ने प्रेस वार्ता कर घोषणा की कि वह 2 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने अपने नामांकन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील भी की। सभा के दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याओं और आपसी मतभेदों को गंभीरता से सुना गया तथा उन्हें दूर करने का प्रयास किया गया।

पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया कि यदि कुलटी विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता समय रहते एकजुट नहीं हुए और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संगठित रूप से मुकाबला नहीं किया गया, तो इससे न केवल पार्टी बल्कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की राजनीतिक स्थिति भी कमजोर होगी। सभा में यह भी कहा गया कि संगठन की मजबूती ही जनता के हितों की रक्षा कर सकती है।

इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट हों और 2026 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत सुनिश्चित करें। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस चुनाव में जिला के चैयरमैन उज्जवल चटर्जी ने पूरा दमखम लगा दिया हैं और उनके दिशानिर्देश का पालन भी किया जा रहा हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्त मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *