• Mon. Mar 16th, 2026

कुल्टी ब्लांक तृणमूल कांग्रेस ने एसआईआर के विरुद्ध में निकाली बाइक रैली

admin's avatar

Byadmin

Mar 16, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी: कुल्टी ब्लांक तृणमूल कांग्रेस द्वारा रविवार को एसआईआर के विरुद्ध में धेमोमैन से बाइक रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व जिला चैयरमैन उज्जवल चटर्जी ने किया। धेमोमैन से निकली बाइक रैली कुल्टी थाना मोड़, बेगुनिया बाजार, बराकर स्टेशन रोड के रास्ते रामनगर पाटीॅ कार्यालय तक गई। जिसमे हजारों तृणमूल कांग्रेस के काय॔कत्ता शामिल थे।

इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के जिला चैयरमैन उज्जवल चटर्जी ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से चुनाव अधिकारी हजारों लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कांट चुके हैं और लोगों का गणतांत्रिक अधिकार छीनने की कोशिश की गई हैं। चुनाव आयोग यह सभी कार्य केंद्रीय सरकार के दवाब पर किए हैं। जिसका विरोध राज्य की मुख्य मंत्री और तृणमूल कांग्रेस का संसदीय बोर्ड ने भी किया है। जब कि चुनाव आयोग विधि सम्मत एक संस्थान हैं। उसके बावजूद भेदभाव कर रहा हैं, जो समाजिक परंपरा के विरुद्ध हैं। इस के पहले भी कई बार चुनाव हुए हैं। लेकिन ऐसा पहली हो रहा हैं। लाखो वोटर को उस के मत से वंचित रखा जा रहा हैं। जिसका विरोध तृणमूल कांग्रेस करती हैं।

इस दौरान कुल्टी ब्लांक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष कंचन राय, अमित यादव, अरमान खान, मीरहासिम, बोरोचैयरमेन शताब्दी भंडारी, भोलू खान, बावन मुखर्जी, जोगा मंडल, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *