• Fri. Feb 27th, 2026

कुल्टी बराकर – होली के पूर्व मारवाड़ी युवा मंच बराकर ग्रेटर शाखा द्वारा हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

admin's avatar

Byadmin

Feb 27, 2026

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी मारवाड़ी युवा मंच बराकर ग्रेटर शाखा पश्चिम बंगाल द्वारा होली के पूर्व हास्य कवि सम्मेलन में अलग-अलग राज्यों से पधारे कवि ने अपनी अपनी रचनाओं से लोगो का मन मोह लिया । इस संबंध में बताया जाता है कि होली के पूर्व मारवाड़ी युवा मंच बराकर ग्रेटर शाखा द्वारा बराकर शहर के सराफ गेस्ट हाउस में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसका विधिवत उद्घाटन गुरुवार देर शाम को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम पूज्य गणपति वंदना तथा माता सरस्वती की आराधना से किया गया । इस अवसर पर इटावा से पधारे समरस कवि गौरव चौहान उदयपुर से हास्य कवि पार्थ नवीन सूरत से श्रृंगार रस कवित्री सोनल जैन लखनऊ से वीर रस कवित्री कविता तिवारी दिल्ली से हास्य एवं पैरोडी अनिल अग्रवंशी ने अपनी अपनी रचनाओं से लोगो का मनोरंजन करते हुए विभिन्न मुद्दों पर लोगो का ध्यान आकर्षित किया । वही मंच का संचालन कोटा से पधारे डा आदित्य जैन ने किया । कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार तथा क्षेत्र के उद्योगपति श्याम सुंदर दारुका के अलावा अन्य गणमान्य लोग अपने परिजनों के साथ मौजूद थे । युवा मंच की ओर से सभी गणमान्य लोगों को दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया । लोगो ने अपने परिवार के साथ देर रात तक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया । कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में युवा मंच की ओर से अध्यक्ष अनूप अग्रवाल सचिव सौरव अग्रवाल कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल मनोज अग्रवाल संजय बृजवासी नटवर केजरीवाल मयंक सुहासरीया निशांत अग्रवाल बाला शर्मा अनिमेष लोसलका चंदन गोयल विकास अग्रवाल अखिल अग्रवाल कमलकांतअग्रवाल विकास गाड़ोदिया सहित सभी सदस्यों की भूमिका सराहनीय रहा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *