• Sat. Feb 14th, 2026

कुल्टी बराकर में माता सरस्वती की पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्षो उल्लास का माहौल देखा गया

admin's avatar

Byadmin

Jan 24, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर कुल्टी व आसपास के क्षेत्र में विद्या की देवी माता सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की गई । इस संबंध में बताया जाता है कि माता सरस्वती की पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्षो उल्लास का माहौल देखा गया ।

इस दौरान विभिन्न सरकारी स्कूलों गैर सरकारी स्कूलों तथा ट्यूशन सेंटर के अलावा विभिन्न संगठनों द्वारा माता सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की गई । इस दौरान अहले सुबह से ही विद्यार्थी विभिन्न तरह के रंग-बिरंगे पोशाक पहनकर अपने-अपने स्कूलों की ओर रवाना हुए ।

वहीं छोटी-छोटी बालिकाएं साड़ी पहनकर अपने-अपने शिक्षा केंद्रों की ओर रवाना हुई । उन्हें देखने से ऐसा मालूम हो रहा था कि स्वर्ग से देवियों की टोली धरती पर उतर आई है । सभी विद्यार्थी अपने-अपने शिक्षा केंद्र में पहुंचकर विधिवत माता सरस्वती की पूजा अर्चना किया । वही गली मोहल्लों में भी विभिन्न युवाओं के संगठनों द्वारा विभिन्न तरह के सुंदर आकर्षक मंडप बना कर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया ।

इस दौरान क्षेत्र के हाट तल्ला स्थित बराकर आदर्श विद्यालय एच एस स्कूल , नदी तट स्थित श्री मारवाड़ी विद्यालय , नाला पाड़ा स्थित श्रीमती जरावा देवी बालिका विद्यालय , डीसरगढ़ रोड स्थित बेगुनिया हाई स्कूल , बराकर मदर मेरी हाई स्कूल , लिटिल एंजल स्कूल , ग्रीन प्वाइंट अकादमी कुल्टी ,

प्रिय दर्शानी पब्लिक स्कूल कुल्टी , कुल्टी केंदुआ हाई स्कूल , सहित क्षेत्र के क्लबों में पूजा का आयोजन किया गया । वही स्कूलों में भंडारे का आयोजन कर विद्यार्थियों तथा गणमान्य लोगों को प्रसाद खिलाया गया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *