• Sat. Aug 15th, 2026

कुल्टी – बराकर गौरांग मंदिर परिसर में सावन के पावन महिना को लेकर रुद्र महाभिषेक एवं सत्संग का आयोजन किया गया

admin's avatar

Byadmin

Aug 15, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

बराकर : आर्ट ऑफ लिविंग, बराकर शाखा की ओर से शुक्रवार को श्री सीताराम बाबा गौरांग मंदिर परिसर में सावन के पावन महिना को लेकर

महारुद्राभिषेक एवं सत्संग का आयोजन किया गया। जहा

वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलुरु आश्रम से पधारे वेदाचार्य के सान्निध्य में विधि-विधान के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ। जैसे ही वैदिक मंत्रों की गूंज मंदिर परिसर में सुनाई दी, श्रद्धालु भक्ति और आस्था में डूब गए। सावन के पवित्र माह में आयोजित इस अनुष्ठान में भगवान शिव से क्षेत्र, समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। महारुद्राभिषेक के उपरांत आयोजित सत्संग में बराकर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। आध्यात्मिक विचारों और भजनों ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धापूर्वक भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।

आर्ट ऑफ लिविंग, बराकर शाखा द्वारा पिछले कई वर्षों से सावन के अवसर पर इस धार्मिक आयोजन की परंपरा के अनुसार किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश अग्रवाल, सुरेश साव, उमेश माधोगढ़िया, राकेश शर्मा, पवन बर्नवाल,बबलू साव सहित आर्ट ऑफ लिविंग के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *