

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी: कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के टी॓एमसी के उम्मीदवार अभिजीत घटक के समर्थन में शनिवार की देर शाम को बराकर बसस्टेंड में आयोजित चुनावी सभा में सिने स्टार एंव संसद सयानी घोष की उपस्थिती में पूर्व पार्षद एंव निद॔ल उम्मीदवार अख्तर हुसैन तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम कर पार्टी में शामिल हुए।
इस दौरान चुनावी सभा का संबोधित करते हुए सयानी घोष ने भाजपा पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर लोगों को कपड़ा का रंग, भोजन और रहन सहन भी उन्की इच्छा के अनुसार करना पड़ेगा। जो कि बंगाल में कभी नहीं हो सकता हैं। आज भाजपा समर्थित राज्य में मां बहन की इज्जत सुरक्षित नहीं हैं। ममता बनर्जी की सरकार राज्य का जो विकास किया हैं वह दूसरे राज्य के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
पूर्व पार्षद एंव निद॔ल उम्मीदवार अख्तर हुसैन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का हम संस्थापक सदस्य रहे हैं। मन में कुछ तकलीफ थी। जो अभिजीत घटक द्वारा समाप्त कर दी गई है। हमलोग तृणमूल कांग्रेस के सिपाही थे और आगे भी रहेंगे। अभिजीत घटक भारी मत से जीतेंगे।
इस दौरान टी॓एमसी के जिला चैयरमैन उज्जवल चटर्जी, कंचन राय, प्रेमनाथ साव, रोबिन लायक, पप्पू सिंह, सिंटू भूइया, विमान मडंल, सजल घोष, अभिजीत सिंह, समेत बड़ी तादाद में लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
