• Thu. Mar 5th, 2026

कुल्टी – टाउन दो के सचिव पप्पू सिंह ने बोडरा में कोयला चोरी बंद करने को लेकर कई मुद्दो पर बातचीत किया

admin's avatar

Byadmin

Jan 16, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी : कुल्टी ब्लांक तृणमूल कांग्रेस टाउन दो के सचिव पप्पू सिंह ने गुरुवार की देर शाम को बीसीसीएल एरिया बारह के दामागोड़िया कोलयरी के प्रोजेक्ट अफसर धर्मेंद्र तिवारी से मिलकर बोडरा में कोयला चोरी बंद करने को लेकर कई मुद्दो पर बातचीत की गई।

इस संबंध मे शुक्रवार को दामागोड़िया कोलियरी के प्रोजेक्ट अफसर धर्मेंद्र तिवारी से हुई बातचीत का खुलासा करते हुए पप्पू सिंह ने कहा कि मार्च महिना में फ्री सेल के तहत झामा कोयला का खुला आफर ई- आक्सन के माध्यम से कोयला व्यपारियों को दिया जायेगा। जिससे कंपनी और व्यापारियों को लाभ होने के अलावा दामागोड़िया से सटे लाल बाजार, बोडरा, बलतोड़िया, रामनगर, देवपुर, आजाद नगर, कोदोबिटा, मांझी पाड़ा ,कुटकुटिया बस्ती के लगभग 500 बेरोजगार युवकों प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। ट्रकों में कोयला लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान दज॔न भर दुकान भी श्रमिकों खाने के लिए लगती हैं। जिससे कोयला चोरी पर अंकुश लग सकता हैं। कारण दामागोड़िया कोलियरी के झामा कोयला की मांग बाजार में बहुतायत में हैं और यहा से हमेसा झामा कोयला का अफर दिया जाता था। लेकिन पिछले कई साल से यह अफर बंद होने पर समस्या जटिल हुइ है।

दामागोड़िया के प्रोजेक्ट अफसर से हुई बातचीत के आधार पर बताया कि दामागोड़िया बीसीसीएल का मेघा प्रोजेक्ट हैं और इस के विस्तारीकरण को लेकर कारवाई चल रही हैं। जहा उच्च कोटि का कोयला निकालने के लिए विस्थापितों से भी बातचीत की जा रही हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *