• Tue. Feb 24th, 2026

कुल्टी – कुल्टी शीतला माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई

admin's avatar

Byadmin

Feb 23, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी । कुल्टी नीचु ग्राम ग्वाला पट्टी में शीतला माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई । इस संबंध में बताया जाता है कि कुल्टी नीचु ग्राम नेहरू पार्क समीप ग्वाला पट्टी में शीतला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है । जिसकी शुरुआत सोमवार को मंगल कलश शोभायात्रा के साथ धार्मिक वातावरण में किया गया ।

इस दौरान निचु ग्राम ग्वाला पट्टी से 201 महिलाओं ने सांस्कृतिक वेश भूषा में माथे पर कलश धारण कर भक्ति सुमधुर भजनों पर झूमते हुए चल पड़ी तथा लोको लाइन मनबड़िया होते हुए बराकर नदी तट पहुंची । इसके बाद कार्यकर्ताओं की देख रेख में सभी महिलाएं स्थानीय पुजारी नन्हे बाबा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में नदी का जल भरा । जहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बराकर पुलिस की तैनाती देखा गया ।

इस संबंध में आयोजकों ने बताया कि स्थानीय लोगो के सहयोग से ग्वाला पट्टी शीतला मंदिर में चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया । लगातार कई धार्मिक अनुष्ठान यहां पूजा मंडप में संपन्न होगा ।

इसी क्रम में 24 घंटे का अखंड हरी नाम संगकीर्तन का भी आयोजन किया गया है । कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *