
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स के टाउनशिप स्थित कुल्टी किक्रेट मैदान में किक्रेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के सौजन्य से गायत्री देवी आसनसोल तथा कुल्टी किक्रेट अकादमिक के बीच 45- 45 ओवर का अंडर 15 का अंबर राय लीग मैच का मगंलवार को फाइनल खेला गया।

फाइनल मैच में कुलटी किक्रेट अकादमिक ने गायत्री देवी आसनसोल को 90 रन से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। 42 रन, नाट आउट तथा दो विकेट लेने पर अविर चौधरी को मैन ऑफ द मैच का एवार्ड दिया गया। जब कि आदित्य नोनिया ने चालीस रन बनाकर वाह-वाही लूटी।
इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के इडी अनिल कुमार ने कहा कि कुल्टी के लोग खेल और स्वास्थ्य के प्रति बहुत सजग हैं। यहा के लोग भोर चार बजे टाउनशिप एरिया में टहलना चालू कर देते हैं। कुछ लोगों को योगा करते हुए भी देखा गया और यहा की युवतियां भी फोर्स एंव पुलिस में जाने के लिए दौड़ लगाती हैं।
मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई हैं के सेल के किक्रेट मैदान को (सीएबी) किक्रेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल से मान्यता मिली हुई हैं। जिसके अध्यक्ष भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली हैं। जो सेल के लिए सम्मान की बात हैं। इस दौरान सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के एजीएम एचआर कामिॅक जेड आदिल ने कहा कि किक्रेट को बढ़ावा देने के लिए सेल के माध्यम से हरसंभव सहयोग किया जायेगा।
इस दौरान किक्रेट प्रेमी और युवा श्रमिक स्थानीय नेता विनोद सिंह ने सेल के आए अधिकारियों को कुल्टी किक्रेट मैदान की एतिहासिक जानकारी दी और उन्होंने आग्रह किया हैं कि इस खेल मैदान के विकास में विशेष सहयोग किया जाए। इस मौके पर गायत्री देवी आसनसोल के कोच ए मित्रा तथा कुल्टी किक्रेट अकादमिक के कोच मानस मित्रा के अलावा अरूप मजूमदार, मुक्ता राय, विराज सिंह, सिबु माजी, बापी सरकार,अरूण चौधरी समेत कई किक्रेट प्रेमी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
