
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी कारखाना में ठेका में कार्यरत प्राइवेट सुरक्षा गार्ड ने गुरुवार को विभिन्न मांग को लेकर सेल के मेन गेट के पास धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। जिसकी जानकारी स्थानीय प्रबंधन को भी दी गई हैं।

इस संबंध में ठेके में कार्यरत आंतरिक सुरक्षा गार्ड के ठेका श्रमिक इम्तियाज खान ने बताया हैं कि सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी टाइगर सिक्युरिटीज नाम की कम्पनी में लगभग 17 मजदूर कार्यरत हैं। उक्त कंपनी द्वारा मजदूरों से समय पर वेतन नहीं दिया जाता हैं। विगत दो साल से बोनस का भुगतान नहीं किया गया हैं। पीएफ में समय से रूपए जमा नहीं किए जाते हैं। किसी भी मजदूर को ईएसआई की सुविधा नहीं दी गई हैं। जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता हैं कि उक्त कंपनी श्रमिक नियमों को किस तरह उल्लंघन करती हैं। जब कि पहले तीज-त्यौहार के मौके पर ठेका कंपनी मजदूरों का समय से वेतन का भुगतान कर देती थी । ईद जैसे त्यौहार पर भी आभी तक वेतन का भुगतान नहीं की हैं। संबंधित मामले की जानकारी सेल के ईडी, सीजीएम, एजीएम एचआर को भी दी गई हैं। जब कि धरना-प्रदर्शन का समर्थन इंटक के बाबू बनर्जी समेत विभिन्न मजदूर संघठन की हैं।
इस अवसर पर धरना-प्रदर्शन पर सिक्युरिटीज गार्ड के सुपरवाइजर चांद उस्मान, अजय सिंह, अफताब आलम, मनोज यादव, सुशांत मुखर्जी, इम्तियाज खान, अनिल सिंह, गणेश प्रसाद, सिंकदर बख्त, अजय ठाकुर, अफरोज खान, सुशील सिंह, सलिल बनर्जी, एके शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
