
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी एडीएम जनरल ने बराकर स्टेशन से समीप एस आई आर के कार्य में जुटे बीएलओ अधिकारियों से मुलाकात कर उनके कार्यों का जानकारी लिया ।

इस संबंध में बताया जाता है कि केंद्र सरकार के आदेश से फर्जी मतदाताओं के पहचान को लेकर पूरे बंगाल में एस आई आर का कार्य जोर शोर से चल रहा है । लोग अपने अपने बीएलओ अधिकारियों के पास जाकर अपना अपना फार्म जमा कर रहे है ।
इसी क्रम में बुधवार को बराकर रेलवे स्टेशन के समीप एडीएम जनरल पहुंची तथा उन्होंने ने बीएलओ कर्मियों से उनके कार्य की जानकारी लिया । उन्होंने ने एक एक बीएलओ कर्मी से उनके कार्यों की जानकारी लिया कि उनका कार्य कहां तक पहुंचा है । कितने फार्म वाले लोगों से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है ।
इसके बाद उन्होंने कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया । उन्होंने कर्मियों से कहा यह बहुत जरूरी कार्य है जिसे शांत रहकर किया जा सकता है । इसके बाद वह कुल्टी केंदुआ बाजार के लिए रवाना हो गई ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
