• Sun. Apr 12th, 2026

कुल्टी – आसनसोल भाजपा जिला प्रभारी जितेंद्र गोठवाल एवं राजस्थान के खंडार से भाजपा विधायक कुल्टी में जीत का किया दावा।

admin's avatar

Byadmin

Apr 12, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देते हुए जमीनी स्तर पर सक्रियता और तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार की देर शाम को

राजस्थान के खंडार से भाजपा विधायक एवं आसनसोल जिला प्रभारी जितेंद्र गोठवाल शनिवार देर शाम नियामतपुर स्थित मारवाड़ी युवा मंच, नियामतपुर शाखा के कार्यालय पहुंचे। जहा भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार पोद्दार भी उनके साथ मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नियामतपुर के राजस्थानी समाज के लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को सुना। वहीं मारवाड़ी युवा मंच, चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा श्री श्याम एवं दादी मंदिर से जुड़े सदस्यों ने अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अपने संबोधन में जितेंद्र गोठवाल ने कुल्टी विधानसभा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए समाज के हर वर्ग से एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल की जनता अब परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और व्यापक जनसमर्थन के बल पर भाजपा इस बार एक नया इतिहास रचने को तैयार है।

कार्यक्रम के उपरांत जितेंद्र गोठवाल ने नियामतपुर स्थित श्री श्याम एवं दादी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के राहुल अग्रवाल, नमन बंसल, ऋषभ अग्रवाल, रोहन अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, अजय गोयल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *