• Tue. Sep 8th, 2026

कुल्टी – अंबेडकर पाड़ा में साइबर अपराध के आरोपों को लेकर पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया

admin's avatar

Byadmin

Sep 8, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी क्षेत्र के हरिजन पाड़ा उर्फ अंबेडकर पाड़ा में साइबर अपराध के आरोपों को लेकर सोमवार सुबह से पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया। पुलिस और साइबर क्राइम विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में इलाके के कई घरों में तलाशी अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान RAF, कॉम्बैट फोर्स समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस की कई टीमों ने इलाके के अलग-अलग घरों में प्रवेश कर तलाशी ली। बताया जा रहा है कि कुछ बंद मकानों के ताले तोड़कर भी तलाशी ली गई।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियान के दौरान कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। वहीं, इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

इलाके के कई घरों में CCTV कैमरे लगे होने की बात भी सामने आई है। पुलिस कार्रवाई को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सड़क के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल की तैनाती के साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

 

लंबे समय तक पुलिस और साइबर क्राइम विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाए गए इस तलाशी अभियान को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कथित साइबर अपराध का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इस अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार तलाशी और जांच की प्रक्रिया अभी जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *