• Sat. Apr 4th, 2026

किसी को ऑटो रिक्शा। किसी को चूड़ियां तो किसी को बैटरी टॉर्च चुनाव निशान दिया गया

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 9, 2022
crescent ad

पूर्वी सिंहभूम जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के प्रत्याशियों के बीच सोमवार को चुनाव चिह्न का आवंटन चल रहा है। जिला परिषद के 42 प्रत्याशियों के बीच सिम्बॉल का वितरण एडीसी सौरव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चल रहा है। किसी को एयर कंडीशनर मिल रहा तो किसी को ऑटो रिक्शा। किसी को चूड़ियां तो किसी को बैटरी टॉर्च चुनाव निशान दिया गया है। दरअसल चुनाव चिह्न पहले से तय हैं। सिर्फ पहले नामांकन करने वालों को क्रमवार चुनाव चिह्न आवंटित किये जा रहे हैं। दूसरी ओर, धालभूम के डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी रवीन्द्र गागराई के कक्ष में पंचायत समिति के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण हो रहा है। इसके अलावा बीडीओ के कार्यालय में वार्ड सदस्यों जबकि सीओ के ऑफिस में मुखिया प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन हो रहा है। तीन बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। तीसरे चरण में पोटका, पटमदा और बोड़ाम प्रखंडों की कुल 61 पंचायतों में चुनाव होंगे। मतदान 24 मई को निर्धारित है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *