• Fri. Mar 13th, 2026

किसानों की सेवा का दिया भरोसा, राजू कुमार मेहता ने मांगा जनता का समर्थन

admin's avatar

Byadmin

Mar 13, 2026

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के मूँगिया पैक्स से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजू कुमार मेहता ने क्षेत्र की जनता से अपने समर्थन में आशीर्वाद देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पैक्स चुनाव किसानों और आम लोगों के विकास से जुड़ा हुआ चुनाव है और यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ क्षेत्र की सेवा करेंगे। राजू कुमार मेहता ने कहा कि पैक्स किसानों की आर्थिक मजबूती का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद उनकी प्राथमिकता किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना, धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करना तथा पैक्स की सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ किसानों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि मूँगिया पैक्स क्षेत्र के किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिन्हें दूर करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। इसके लिए वे लगातार किसानों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करने का प्रयास करेंगे।

राजू कुमार मेहता ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आने वाले पैक्स चुनाव में उन्हें अपना बहुमूल्य वोट और आशीर्वाद दें, ताकि वे किसानों और आम जनता के हित में बेहतर कार्य कर सकें।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के विश्वास पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान उनके समर्थकों ने भी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से राजू कुमार मेहता के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *