• Thu. Feb 26th, 2026

किन्नर समाज का सम्मान सैदव करती आई हूं एवं करती रहूंगी : रागनी सिंह

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Jun 18, 2023

किन्नर समाज के लोगों ने रागनी सिंह के बयान पर जताई नाराजगी, आपत्तिजनक बयानों से बचने की दी सलाह

रिपोर्ट : अंकित केशरी

झरिया: कोयला कारोबारी व ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय की हत्या 14 जून को उनके चासनाला स्थित ऑफिस के समीप अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। घटना की सूचना पाकर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रवीण के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सिंदरी के एसडीपीओ अभिषेक कुमार पर जमकर फटकार लगाई। रागनी सिंह ने एसडीपीओ को दलाल व हिजड़ा तक कह डाला। जिसपर आपत्ति जताते हुए किन्नर समाज के लोगों द्वारा रविवार 18 जून की सुबह जामाडोबा स्थित छमछम देवी के आवास में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान किन्नर समाज के लोगों का कहना था कि पूरे देश मे किन्नर समाज का हर कोई सम्मान करता है। हमारे समाज के कई लोग डॉक्टर, इंजीनियर, नेता समेत कई उच्चस्तरीय पद मे है। लेकिन पिछले कुछ दिनों पूर्व भाजपा नेत्री द्वारा सिंदरी एसडीपीओ के बारे मे मीडिया के समक्ष हमारे समाज का नाम जिक्र किया गया वो निंदनीय है उन्हें ऐसा नही कहना चाहिए। हमारे समाज के नामों को गलत शब्द में बोलना हमारे दिल पर ठेस पहुंचती है।

किन्नर समाज का सम्मान सैदव करती आई हूं और रहूंगी : रागनी सिंह

वही इस पूरे मामले में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा की मुझे बहुत दुख है कि मेरे द्वारा आक्रोश में कही गई बात से किन्नर समाज की भावना को ठेस पहुंचा है। झरिया में प्रवीण राय की जिस प्रकार हत्या हुई और झरिया में सिन्द्री डीएसपी के निकम्मेपन की वजह से हत्याओं का जो बेख़ौफ़ सिलसिला चल रहा है उससे आहत होकर मैंने वह शब्द बोले थे। उनकी भावना को ठेस पहुँचाने का उद्देश्य बिलकुल नही था। मेरे द्वारा अंजाने में उनकी भावनाओं को ठेस पहुँचा है जिसके लिए मैं खेद व्यक्त करती हूँ तथा अपने शब्द वापिस लेती हूँ। मैंने हमेशा उनका आदर और सम्मान किया है और उनका स्नेह और आशीर्वाद सदैव मुझपर रहा है। साथ ही, श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया धनबाद में अपराध की अप्रत्याशित बढ़त बेहद चिंताजनक है। भाई प्रवीण राय जी की दिनदहाड़े हत्या, बीसीसीएल के दास दंपत्ति की सड़क दुर्घटना में कुचलकर हुई मौत और उनके पुत्र के गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भी अभी तक प्रशासन द्वारा जांच कर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कि गई है और इन सभी घटनाओं पर प्रशासन चुप है। पूरे धनबाद में बढ़ते अपराध को प्रशासन अगर नहीं रोकती है तो आने वाले समय पर हमलोग जनता के साथ सड़क पर उतरने का काम करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *