• Tue. Mar 31st, 2026

कालूबथान रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान

admin's avatar

Byadmin

Dec 30, 2025

 

कालूबथान रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने यात्रियों को नशाखुरानी और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। रेलवे पुलिस प्रभारी बलदेव प्रकाश ने कहा कि नशे के लत के कारण व्यक्ति अपराध, हिंसा और अवैध गतिविधियों की ओर बढ़ता है, जिससे समाज की शांति और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

crescent ad

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे नशीला पदार्थों से दूर रहें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। नशा छोड़ने के लिए परामर्श, पुनर्वास, सहयोग और हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। साथ ही नशे के कारोबार करने वालों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई।

नशाखुरानी गिरोह के बारे में भी जानकारी दी गई, जो रेल यात्रियों को अपना शिकार बनाकर लूटते हैं। जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है, इसलिए यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *