
बेरमो / बोकारो थर्मल-
जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और जल के महत्व का संदेश देने के उद्देश्य से कार्मेल स्कूल, बोकारो थर्मल की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को पानी की बचत और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति सजग करना था।

रैली विद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर लाल चौक, झारखंड चौक, पटेल पार्क सहित शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों से गुजरी। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर जल संरक्षण से संबंधित नारे लगाए। ‘जल है तो जीवन है’, ‘जल बचाएं, जीवन बचाएं’ और ‘जल की हर बूंद अनमोल है’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पानी के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों से जल का अनावश्यक उपयोग नहीं करने तथा पानी की प्रत्येक बूंद को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी आवश्यक है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर डेलिया और उप-प्रधानाचार्या सिस्टर मेविस ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जल के विवेकपूर्ण उपयोग, जल स्रोतों के संरक्षण और जल बचाने की आदत को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
