
आज स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका +2 विद्यालय, चरपोखरी, भोजपुर के कला प्रेक्षागृह में ‘चित्र सह पोस्टर कार्यशाला – स्वरचना गतिविधि’ का आयोजन किया गया। ‘सुरक्षित शनिवार’ गतिविधि के साथ कला को जोड़ना छात्राओं के समग्र विकास के लिए सराहनीय पहल है।


इस बार ‘सुरक्षित शनिवार’ का विषय “लू से बचाव” रखा गया था। कार्यशाला में लगभग 30 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लू से बचाव के उपायों को पोस्टर व चित्रों के माध्यम से रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अजय राय ने कहा, “छात्राओं ने मिलकर विद्यालय में सृजनात्मक माहौल बना दिया है। हम क्या सोचते हैं, हमारा मन-मिज़ाज कैसा है, यह सब चित्रों में स्पष्ट झलकता है।” उन्होंने सभी शिक्षकों एवं छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संगीत शिक्षक श्री प्रमोद कुमार ने छात्राओं से ‘हम होंगे कामयाब’ समूह गीत तैयार करवाया, जिससे कुछ पलों के लिए पूरा परिसर सांस्कृतिक ऊर्जा से भर गया।
चित्रों का अवलोकन करते हुए श्री अजय राय, श्री प्रमोद कुमार एवं श्री रौशन राय ने कहा कि रचनाधर्मिता हर छात्रा में है। इसी को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय में समय-समय पर कलात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
