• Fri. Mar 20th, 2026

करकेंद गोपालीचक कट सड़क मार्ग पर दो बाईक के टक्कर में एक घायल

admin's avatar

Byadmin

Sep 3, 2025

 

पुटकी :- पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकेंद गोपालीचक कट सड़क मार्ग पर मंगलवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने से हुई टक्कर मे पुटकी डीवीसी कॉलोनी निवासी समाजसेवी सूरज कुमार गिरि उर्फ़ विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनके पैर में गहरी चोट आई है।घायलों को सड़क पर गिरता देख राहगीरों ने तत्काल उन्हें उठाया और उपचार के लिए पुटकी स्थित एक निजी अस्पताल पहुँचाया,

जहाँ डॉक्टरों ने पैर में उपचार के दौरान लगभग आधा दर्जन टाँके लगाए।वहीं घायल सूरज गिरि ने बताया कि वे गायों के लिए रेडियम बेल्ट लेने धनबाद जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वे गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *