
बोकारो थर्मल
कंजकीरो के मोदी टोला स्थित महाकाल ग्राउंड में करमा महोत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और पूरा महाकाल ग्राउंड करमा पर्व के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोतीलाल महतो रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने विधि-विधान से करमा पूजा की और ग्रामीणों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करमा पर्व भाई-बहन के प्रेम, प्रकृति और संस्कृति का प्रतीक है, इसे हमें मिलजुल कर संरक्षित रखना है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डीवीसी के महाप्रबंधक ए.ए. कुजूर, वरीय प्रबंधक मनीषा चौधरी, जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, मुखिया ललिता देवी, पंचायत समिति सदस्य रेवत लाल महतो, कर्पूरी हाई स्कूल की प्रधानाध्यापक लक्ष्मी, खिरोधर महतो, टिकैत महतो, हीरालाल महतो, लाल मोहन फाइटर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत सखुआ पत्ते की माला एवं पारंपरिक टोपी पहनाकर किया गया। मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने पारंपरिक झूमर नृत्य में शामिल होकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक बबन सिंह देहाती ने अपने गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

करमा महोत्सव के आयोजन में डीवीसी सीएसआर की ओर से सहयोग किया गया। सीएसआर के माध्यम से आयोजकों को ढोलक, मांदर, बैंजो, छाल सहित पारंपरिक वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए गए।
डीवीसी महाप्रबंधक ए.ए. कुजूर ने अपने संबोधन में महिलाओं और बच्चियों को शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया और ग्रामीणों से उन्हें पढ़ाने का अनुरोध किया ताकि देश विकसित और तरक्की की ओर आगे बढ़े। कार्यक्रम के आयोजन में संजय भाई पटेल, मुकेश महतो, लोकनाथ महतो, दिनेश सिंह, सुरेश पटेल एवं नरेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
