• Thu. Oct 8th, 2026

ओवरब्रिज पर तीखे जिकजैक हंप से बाइक असंतुलित, महिला घायल

admin's avatar

Byadmin

Oct 8, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद रेल ओवरब्रिज पर डिग्री कॉलेज के समीप बनाए गए जिकजैक हंप एक बार फिर हादसे का कारण बन गए। बुधवार को हंप पार करने के दौरान बाइक असंतुलित होने से उस पर सवार 45 वर्षीय महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच डीवीसी द्वारा बनाए गए इन तीखे हंप की डिजाइन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, बोकारो थर्मल फेज-2 निवासी अमोला देवी अपने दामाद विक्की कुमार के साथ बाइक से गिद्दी से बोकारो थर्मल लौट रही थीं। दोनों कथारा की ओर से ओवरब्रिज होकर बोकारो थर्मल की तरफ आ रहे थे। डिग्री कॉलेज के समीप पहुंचने पर बाइक चालक ने सड़क पर बने जिकजैक हंप को पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक अचानक असंतुलित हो गई और पीछे बैठी अमोला देवी सड़क पर गिर पड़ीं।

 

हादसे में महिला के सिर और बाएं कंधे में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद उन्हें तत्काल बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक महिला का उपचार चल रहा था।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज पर बने तीखे और जिकजैक आकार के हंप वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को इन्हें पार करने के दौरान अचानक ब्रेक लगाने या वाहन का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से हंप की संरचना की समीक्षा कर आवश्यक सुधार और पर्याप्त संकेतक लगाने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *