
हुसैनाबाद , पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
हुसैनाबाद/ पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुसैनाबाद पुलिस ने मंगलवार की शाम अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। रेलवे ओवरब्रिज के समीप हुसैनाबाद एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांश शुक्ला, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं देवरी ओपी प्रभारी राजू गुप्ता के नेतृत्व में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान वाहनों की डिक्की, ब्लैक फिल्म (काला शीशा), मॉडिफाइड वाहन, संदिग्ध नंबर प्लेट, ड्रिंक एंड ड्राइव, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए नियमों के पालन का निर्देश दिया। कई वाहन चालकों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया।

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कम उम्र के बच्चों को बिना वैध दस्तावेज और सुरक्षा मानकों के वाहन चलाने की अनुमति न दें। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने वाहन मालिकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप स्पष्ट और पठनीय नंबर प्लेट लगवाने की भी अपील की, ताकि दुर्घटना या किसी आपराधिक घटना की स्थिति में वाहन की सही पहचान सुनिश्चित की जा सके।
इस अभियान में देवरी ओपी के एएसआई सुरेश राम, एएसआई अजय बैठा सहित पुलिस बल के अन्य जवान भी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
